संदेश

हितोपदेश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अहिंसा-Non-violence पर सुविचार

 अहिंसा-Non-violence पर सुविचार अहिंसा परमो धर्मः। - महाभारत, अनुशासनपर्व, ११६.३८ अहिंसा सब से बड़ा धर्म है। Non-violence (non-injury to beings) is the best Dharma. अहिंसा-Non-violence पर सुविचार अहिंसानिर्मलं धर्मं सेवन्ते ये विपश्चित: । तेषामेवोर्ध्वगमनं यान्ति तिर्यगधोऽन्यथा ॥ - पद्मपुराण, ४.४१ जो विद्वान् अहिंसा से निर्मलीभूत धर्म का पालन करते हैं वे ही ऊपर जाते हैं । जो यह नहीं करते वे तिर्यग् योनि में जाते हैं या अधोलोक में । Those sensible (wise) people who follow the path purified by non-violence, they only go up (go to the higher regions). Others either join the animal kingdom or repair to the nether regions.

अविश्वास-Mistrust पर सुविचार

अविश्वास-Mistrust दुर्जनदूषतमनसः सुजनेष्वपि नास्ति विश्वासः । बालः पायसदग्धो दध्यपि फूत्कृत्य भक्षयति ॥ -हितोपदेश, ४.१२ दुर्जनों से धोखा खाने वाला व्यक्ति सज्जनों पर भी विश्वास नहीं करता। खोर से जला हुआ बालक दही भी फूंक-फूंक कर खाता है। A person deceived by the wicked loses faith even in the good people. A child burnt by pāyasa (rice cooked in milk) eats even the curd by blowing it cold.

अनर्थ-Misfortune पर सुविचार

 अनर्थ-Misfortune पर सुविचार  यौवनं धनसम्पत्तिः प्रभुत्वमविवेकिता। एकैकमप्यनर्थाय किमु यत्र चतुष्टयम्।। -हितोपदेश, प्र०४ यौवन, धन-सम्पत्ति, अधिकार और विवेकहीनता- इनमें से यदि एक भी हो तो अनर्थकारी होता है, जहां चारों हों उस का तो कहना ही क्या? Youth, abundance of wealth, sovereignty and inconsiderateness are the source of calamity even singly: what then, where all these four are combined.

अग्रणी-The leader

  अग्रणी-The leader [ संस्कृत  में ] नागणस्याग्रतो गच्छेत्सिद्धे कार्ये समं फलम् । यदि कार्यविपत्ति: स्यान्मुखरस्तत्र हन्यते । -हितोपदेश,१.२९ [ हिंदी  में ] जन-समुदाय का अगुआ बनकर न चले, कार्य सिद्ध हुआ तो सब बराबर-बराबर के फल के हिस्सेदार होंगे; यदि काम बिगड़ गया तो मार अगुआ पर पड़ेगी। [ English  में ] One should not go at the head of a multitude; if the undertaking succeeds, the fruit is the same  (i.e., is shared equally by all); but if it fails, it is  the leader who is killed.