संदेश

असमय कार्य लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अहिंसा-Non-violence पर सुविचार

 अहिंसा-Non-violence पर सुविचार अहिंसा परमो धर्मः। - महाभारत, अनुशासनपर्व, ११६.३८ अहिंसा सब से बड़ा धर्म है। Non-violence (non-injury to beings) is the best Dharma. अहिंसा-Non-violence पर सुविचार अहिंसानिर्मलं धर्मं सेवन्ते ये विपश्चित: । तेषामेवोर्ध्वगमनं यान्ति तिर्यगधोऽन्यथा ॥ - पद्मपुराण, ४.४१ जो विद्वान् अहिंसा से निर्मलीभूत धर्म का पालन करते हैं वे ही ऊपर जाते हैं । जो यह नहीं करते वे तिर्यग् योनि में जाते हैं या अधोलोक में । Those sensible (wise) people who follow the path purified by non-violence, they only go up (go to the higher regions). Others either join the animal kingdom or repair to the nether regions.

असमय कार्य-Untimely act पर सुविचार

 असमय कार्य-Untimely act पर सुविचार अजातवत्सां यदि गां दुहीत नैवाप्नुयात् क्षीरमकालदोही। -सौन्दरनन्द, १६.५० जिस गाय के बछड़ा पैदा हुआ नहीं उसे अगर कोई दुहे, तो उसे दूध मिलने वाला नहीं है। वह असमय में दोहन कर रहा है।  If one were to milk a cow that has not (yet) calved, he would not get milk. He is milking at the wrong time.  असमय कार्य-Untimely act पर सुविचार यस्तु कालव्यतीतेषु मित्रकार्येषु युज्यते । स कृत्वा महतोऽप्यर्थान् न मित्रार्थेन युज्यते ।। -वाल्मीकि रामायण, ४.२९.१४ जो समय बीत जाने पर मित्र का कार्य करने में लगता है वह बड़े कार्यों को करने के बाद भी मित्र के प्रयोजन को सिद्ध करने वाला नहीं माना जाता। He who allows the occasion for coming to the assistance of his friends to pass is worthless, even if he were to achieve great things.