संदेश

राजतरङ्गिणी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अहिंसा-Non-violence पर सुविचार

 अहिंसा-Non-violence पर सुविचार अहिंसा परमो धर्मः। - महाभारत, अनुशासनपर्व, ११६.३८ अहिंसा सब से बड़ा धर्म है। Non-violence (non-injury to beings) is the best Dharma. अहिंसा-Non-violence पर सुविचार अहिंसानिर्मलं धर्मं सेवन्ते ये विपश्चित: । तेषामेवोर्ध्वगमनं यान्ति तिर्यगधोऽन्यथा ॥ - पद्मपुराण, ४.४१ जो विद्वान् अहिंसा से निर्मलीभूत धर्म का पालन करते हैं वे ही ऊपर जाते हैं । जो यह नहीं करते वे तिर्यग् योनि में जाते हैं या अधोलोक में । Those sensible (wise) people who follow the path purified by non-violence, they only go up (go to the higher regions). Others either join the animal kingdom or repair to the nether regions.

अहं नाश- Renunciation of Ego पर सुविचार

अहं नाश- Renunciation of Ego पर सुविचार तिर्यग्भ्यस्त्रिजगज्जयी परिभवं लङ्केश्वरो लब्धवान् प्रापाशेषनृपोत्तमः कुरुपति: पादाहतिं मूर्धनि ।  इत्यन्ते बहुमानहत्परिभव: सर्वस्य सामान्यवत् तत्को नाम भवेन्महानहमिति ध्यायन् धृताहङ्क्रियः ।। - राजतरङ्गिणी, ८.३३५ त्रेलोक्यविजयी रावण ने पशुओं (वानरों से) पराजय प्राप्त की, सर्वोत्तम नरेश कुरुराज (दुर्योधन) को सिर पर पांव की ठोकर खानी पड़ी। अन्त में सभी का सामान्य जनों की तरह आदर का अपहरण करने वाला तिरस्कार होता है। तो कौन ऐसा है जो अहंकार के वशीभूत हो यह सोचे कि मैं महान हूँ? The ruler of Lanka (Ravana), the conqueror of the worlds, got defeat from the animals (the monkeys). The best of the kings, the Kuru king (Duryodhana), suffered a kick at the head. At the end everybody in common with everyone else suffers humiliation which takes away his respect. Who then is he who under the influence of conceit is to think that he is great?

अपकार-Harm पर सुविचार

 अपकार-Harm पर सुविचार  यो यं पराकरणाय सृजत्युपाय तेनैव तस्य नियमेन भवद्विनाशः। धूमं प्रसौति नयनान्थ्यकरं यमग्नि- भूत्वाऽम्बुद स शमयेत् सलिलस्तमेव ॥ -राजतरङ्गिणी , ४.१२० जो दूसरों का अपकार करने के लिये (= हानि पहुंचाने के लिये उपाय करता (= चाल चलता) है, निश्चय ही उसका उसी से विनाश होता है। आंखों को अन्धा करने वाले जिस धुएं को अग्नि उत्पन्न करती है, वहीं बादल बन जलधारा से उसे शान्त करता है। Whoever lays a plan to harm others, he comes to naught for sure with that itself . The blinding soot the fire emits extinguishes it with waters on turning into a cloud.